- Mukesh
- 3:26
- 1963
- Dil Hi To Hai
-
1,600,592
तुम अगर मुझको ना चाहो तो कोई बात नहीं
तुम किसी और को चाहोगी तो मुश्किल होगी
तुम किसी और को चाहोगी तो मुश्किल होगी
♪
अब अगर मेल नहीं है तो जुदाई भी नहीं
बात तोड़ी भी नहीं तुमने, बनाई भी नहीं
ये सहारा ही बहुत है मेरे जीने के लिए
तुम अगर मेरी नहीं हो तो पराई भी नहीं
मेरे दिल को ना सराहो
मेरे दिल को ना सराहो तो कोई बात नहीं
तो कोई बात नहीं
ग़ैर के दिल को सराहोगी तो मुश्किल होगी
तुम किसी और को चाहोगी तो मुश्किल होगी
♪
तुम हसीं हो, तुम्हें सब प्यार ही करते होंगे
मैं जो मरता हूँ तो क्या, और भी मरते होंगे
सब की आँखों में इसी शौक़ का तूफ़ाँ होगा
सब के सीने में यही दर्द उभरते होंगे
मेरे ग़म में ना कराहो
मेरे ग़म में ना कराहो तो कोई बात नहीं
तो कोई बात नहीं
और के ग़म में कराहोगी तो मुश्किल होगी
तुम किसी और को चाहोगी तो मुश्किल होगी
♪
फूल की तरह हँसो, सब की निगाहों में रहो
अपनी मासूम जवानी की पनाहों में रहो
मुझको वो दिन ना दिखाना, तुम्हें अपनी ही क़सम
मैं तरसता रहूँ, तुम ग़ैर की बाँहों में रहो
तुम जो मुझसे ना निबाह हो
तुम जो मुझसे ना निबाह हो तो कोई बात नहीं
तो कोई बात नहीं
किसी दुश्मन से निबाह होगी तो मुश्किल होगी
तुम किसी और को चाहोगी तो मुश्किल होगी